करनाल। राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में राष्ट्रीय योजना शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र नागिया ने एचआईवी काउंसलर का स्वागत किया। सीएचसी घरौंडा से हैल्थ काउंसलर ममतेश व अजय कपूर ने एनएसएस स्वंयसेवकों को एचआईवी के खतरे व इससे बचाव के बारे में जानकारी दी। एचआईवी से बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों, सिरिंज को साझा न करें और विश्वसनीय रक्त बैंक से ही ब्लड लें। महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो