नीलोखेड़ी। सर्वोदय पब्लिक स्कूल सीकरी में सीबीएसई केपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के तहत रविवार को आर्ट इंटिग्रेशन विषय पर एक दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। अध्यापिका ज्योति खरबंदा ने तनाव को दूर करने के तरीकों और तनाव के दुष्परिणामों के बारे में बताया। इसका विषय प्राथमिक गणित रहा। इसमें शिक्षकों को शिक्षण पद्धतियों को और अधिक प्रभावी बनाने से लेकर कक्षा शिक्षण को रोचक व छात्र-केंद्रित बनाना सिखाया गया। प्रधानाचार्या पूजा चौधरी और निदेशक राजीव कुमार मौजूद रहे। संवाद