असंध। जीवन चानन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से नेविगेट फॉर सक्सेस विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डीएवी कॉलेज से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू नरवाल ने छात्राओं को सफलता के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि सफलता का मार्ग केवल कड़ी मेहनत से नहीं बल्कि सही दिशा और आत्मविश्वास से प्रशस्त होता है। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सेठी, रजनी बजाज, सोनिया दूहन आदि मौजूद रहीं। संवाद