फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहरी क्षेत्र में बनेंगे टीबी फ्री वार्ड

Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा अब टीबी मुक्त भारत अभियान को अगले चरण में ले जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि शहरी इलाकों में भी टीबी फ्री वार्ड मॉडल लागू किया जाएगा, ताकि लक्षण वाले मरीजों (सिम्प्टोमैटिक केस) की पहचान समय पर हो सके और संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। राज्य स्तर पर आयोजित बैठक में प्रदेश के 13 डिप्टी सिविल सर्जन, डब्ल्यूसीजी विभाग, जीएम, रोडवेज अधिकारी, मेयर और नगर निगम के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी टीबी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया और शहरी टीबी फ्री रोडमैप तैयार किया गया। विभाग का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़, प्रदूषण और जागरूकता की कमी के कारण टीबी संक्रमण तेजी से फैलता है। टीबी नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि टीबी मुफ्त अभियान को स्टेट से निर्देश प्राप्त होते ही लागू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें