नीलोखेड़ी/करनाल। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सोमवार को तरावड़ी में 1.20 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें विश्वास कॉलोनी की सड़क, करनाली गेट पर शुलभ शौचालय, वार्ड एक में मेन द्वार के सुंदरीकरण व अन्य विकास कार्यों शामिल हैं। कबीरपंथी ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार मिलेगा और तरावड़ी के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। अनाज मंडी के नवनियुक्त चेयरमैन चौधरी रणदीप, नगर पालिका चेयरमैन, नगर पालिका सचिव, शिवम बनल व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद