फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तारा है सारा जमाना... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 30 Dec 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-सात के भीम पार्क में महिला संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने तारा है सारा जमाना, प्रभु हमकों भी तारों भजन राया तो पूरा पंडाल झूम उठा। उन्होंने कहा कि गुरु हमेशा अपने पुत्र से ज्यादा शिष्य से प्यार करते है। धन आने से व्यक्ति अंहकारी हो जाता है।
आचार्य ने कहा कि भगवान का भजन करने वाला कभी किसी का अपमान नहीं कर सकता। यज्ञ करने के लिए पैसे कह नही श्रद्धा होनी चाहिए। हमेशा गरीब की बेटी की शादी में दान करना चाहिए, दान करने से धन कभी घटता नही बढ़ता है। कलयुग में सुबह शाम प्रभु का सुमिरन करने से ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए हमें अपने मन को परमात्मा को समर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के पांचवें दिन के यजमान मनमोहन गोयल, दीपा गोयल, आदित्य गोयल और आस्था गोयल ने पूजा कर भागवत गीता की आरती की। महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान शोभा यात्रा ने बताया कि 24 दिसंबर से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा 30 दिसंबर तक रोजाना चलेगी, 31 दिसंबर को सुबह हवन, कीर्तन और भंडारे के साथ कथा का विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें