करनाल। ब्राह्मण कल्याण मंच की ओर से सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शिव मंदिर सेक्टर नौ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह शुरू किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुग्राम चंद्र शेखर वशिष्ट ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, किताबें, मेडल व अंगवस्त्र भेंट किए। एशियन लेवल पर ब्रांज मेडल व कांस्य मेडल जीतने पर भव्या भारद्वाज और देवांश को सम्मानित किया गया। दिव्यांश कौशिक को नासा ट्रेनिंग कैंप के लिए चुने जाने पर आभार जताया गया। इस मौके पर सारस्वत ब्राह्मण सभा पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, एसपी शर्मा, रमेश शर्मा, भगवान परशुराम शिव सनातन सभा के प्रधान प्रमोद शर्मा, सचिव विजय शर्मा, सरपरस्त सोमदत्त पिचौलिया, एडवोकेट कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद