तरावड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तरावड़ी के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के बाद चंदन राइस मिल के मैदान में शाखा लगाई और ध्वज प्रणाम करके भारत माता को नमन किया। मुख्य अतिथि राजकुमार तायल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक सुरेंद्र पाल ने कहा, संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने शुरू से ही स्वयंसेवकों को एकसाथ काम करने के लिए प्रेरित किया। पहली पंक्ति संघ में यही खीची गई कि सबको साथ लेकर चलना है। उन्होंने स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना की और कहा देश में कोई भी आपदा रही हो स्वयंसेवकों ने समाज के लोगों के साथ खड़े होकर साथ दिया। संवाद