असंध। बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय में श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में विस्तार व्याख्यान व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंजाबी के विभागाध्यक्ष डॉ़ जगमोहन सिंह विर्क मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर के जीवन, उपदेशों व शहादत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। गणित विभागाध्यक्ष विक्रम ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ़ हिना, एनएसएस प्रभारी मीना, साहिब सिंह, डॉ़ उर्मिला आदि उपस्थित रहे। संवाद