फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनबंधु सर छोटूराम के जीवन से लें प्रेरणा : योगेंद्र राणा

विज्ञापन
दीनबंधु सर छोटूराम के जीवन से लें प्रेरणा : योगेंद्र राणा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। बल्ला गांव के आर्य समाज मंदिर में रविवार को दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती मनाई गई, जिसमें असंध विधायक योगेंद्र राणा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक योगेंद्र राणा ने दीनबंधु सर छोटूराम को नमन करते हुए कहा कि वह युग परिवर्तनकारी व क्रांतिकारी नेता के रूप में किसानों, मजदूरों, वंचितों के लिए आवाज बुलंद करते रहे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें 79 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा के बल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राणा, बल्ला मंडल महामंत्री जोगेंद्र पंचाल, सालवन के सरपंच जयबीर फौजी, कंवर पाल राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें