गांव कुंजपुरा में फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ पर आयोजित हवन में आ
करनाल। अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गांव कुंजपुरा में 11वें सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, एशना कल्याण और अनिरुद्ध यादव, बृज भूषण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन इलम सिंह, सरपंच महेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो