निसिंग। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से पुरानी अनाज मंडी, बाईपास, गोंदर रोड़ मेन बाजार से होती हुई वापिस वाल्मीकि मंदिर में जाकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में सुंदर झांकियों की छठा देखते ही बनती थी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसचिव गुरमेज गोंदर ने लोगों को महर्षि वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान भी किया। पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने अपनी कलम से रामायण महाकाव्य की रचना करके हम सबको भगवान राम की लीलाओं से अवगत कराया। नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला ने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को जीवन में उतारना चाहिए। संवाद