करनाल। जिलास्तरीय गीता महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को कर्ण नगरी में शोभायात्र निकाली जाएगी। यह यात्रा गीता के 18 अध्यायों पर आधारित रहेगी। शोभायात्रा में शामिल 18 झांकियां गीता का संदेश लोगों को देंगी। इसके अलावा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होने वाले श्लोकोच्चारण कार्यक्रम से भी कर्ण नगरी के लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को मेयर रेनू बाला गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। वहीं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला सहित शहर के सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रत्येक झांकी में एक स्कूल व एक एनजीओ को सम्मिलित किया गया है।
एडीसी ने बताया कि सुबह 11:45 बजे डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में कुरुक्षेत्र से प्रसारित होने वाले श्लोकोच्चारण से लाइव जुड़ेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सायं 5.30 बजे जिला में महाभारत प्रसंग से जुड़े विभिन्न तीर्थों पर दीपदान के लिए ग्राम पंचायतों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बॉक्स
ये रहेगा शोभायात्रा का रूट
शोभा यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से किया जाएगा। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रेलवे रोड, कमेटी चौक, पुराने बस अड्डे के सामने से गुजरते हुए डॉ. मंगलसेन सभागार में पहुंचेगी। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां सुंदर व मनमोहक होंगी। शोभायात्रा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।
बॉक्स
इनकीं झाकियां होंगी शामिल
शोभायात्रा में निफा और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, सिटीजंस ग्रीवेंस कमेटी और दिल्ली पब्लिक स्कूल, भारत विकास परिषद (अभिमन्यु, सूरज, कर्ण, माधव, कृष्ण और राधा कृष्ण) और एसबीएस, लक्ष्य जनहित समिति और वीयूएमएम जैन पब्लिक स्कूल, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अपना आशियाना जन सेवा दल और निशान पब्लिक स्कूल, अग्रवाल सभा सेक्टर-7 और ओपीएस विद्या मंदिर, एमडीडी बल भवन और प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, आर्य केंद्रीय सभा और निर्मल पब्लिक स्कूल, मां झंडेवाली सेवा समिति और विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रयास फाउंडेशन और दून ग्रुप आफ स्कूल, सनातन धर्म मंदिर सभा और एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल, करनाल जागृति मंच और बाबा रामदास विद्यापीठ, श्री राधा कृष्ण गौशाला और एसडी बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेकेंडरी स्कूल, अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा परिवार करनाल और श्री रामचरितमानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रघुनाथ मंदिर सभा और श्री रघुनाथ हाई स्कूल, लायंस क्लब और कर्ण पब्लिक स्कूल हांसी रोड, जियो गीता व श्री राम लीला सभा की झांकी शामिल रहेगी।