करनाल। शहर को स्वच्छता का अवार्ड दिलाने वाले निगम के सफाई मित्रों को विधायक, मेयर, भाजपा जिला अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि ने शुक्रवार को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफाई मित्रों को मिठाई के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का शुभकामना संदेश भी दिया। ये कार्यक्रम शहर की चार अलग-अलग जगहों पर किया गया। सेक्टर-13 स्थित गुलमोहर पार्क में जोन-4 के, सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र में जोन-एक के, प्रेम नगर सामुदायिक केंद्र में जोन-3 के व कर्ण ताल पार्क में जोन-2 के सफाई मित्रों को शुभकामना संदेश व मिठाई वितरित की गई। ब्यूरो