- जिले के विभिन्न हिस्सों में योग शिविर लगाकर कराया जा रहा अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आयुष विभाग की ओर से 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए जिले भर में शिविर लगाए जा रहे हैं जिनमें साधक योगाभ्यास कर पसीना बहा रहे हैं। शहर के माॅडल टाउन स्थित निर्मल धाम में बुजुर्गों को दो दिवसीय योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बुजुर्गों को सूक्ष्म व्यायाम क्रियाएं, अनुलोम विलोम प्राणायम, तदासन व सक्रिय ध्यान का अभ्यास करवाया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. सतपाल ने बताया कि आयुष विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह के निर्देशानुसार व उपायुक्त करनाल उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 को मनाने के लिए 16 व 17 जून का दो दिवसीय योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बुजुर्गों ने भाग लिया और योग के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से योग सहायक गीता दहिया, रीटा शर्मा, कुसुम शर्मा व अनुराग ने मिलकर बच्चों को योगाभ्यास करवाया।
सूक्ष्म व्याम का अभ्यास अनुराग ने करवाया। जिसमें गर्दन, कंधों, बाजू और कमर के अभ्यास करवाए। गीता ने अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी,कपाल भाती का अभ्यास करवाया और कुसुम ने ध्यान का अभ्यास सांसों की माला भजन के माध्यम से करवाया। सभी बुजुर्गों ने योग सहायकों को अपना आशीर्वाद दिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का प्रण लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी हरियाणा योग आयोग डाॅ. अमित पुंज ने प्रधान बाबा महंत रामसिंह, प्रबंधक राजेश गुप्ता, प्रभारी राजेश शर्मा का धन्यवाद किया।