असंध। ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामफल शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रत्तक में विद्यार्थियों को स्वेटर, जुराबें व अन्य सामान भेंट किया। रामफल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति से ही उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने इस मानवीय व प्रेरणादायक कार्य के लिए रामफल शर्मा और उनकी पत्नी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की सदस्य शालिनी, सीमा राणा, पूनम, मनिंद्र, सुल्तान आदि मौजूद रहे। संवाद