करनाल। अल्फा सिटी प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सुशील मैहला को प्रधान चुना गया। उप प्रधान गोपालदास, महासचिव सपन कुमार, संयुक्त सचिव ऋषभ हांडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व मीडिया को-ऑर्डिनेटर तरुण बंसल को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रधान सुशील मैहला पिछले कई सालों से रियल इस्टेट के कारोबार को बखूबी चला रहे हैं। उन्होंने प्रधान चुने जाने पर सभी का धन्यवाद किया। समारोह में मुख्य अतिथि असंध के विधायक योगेंद्र राणा व भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने उन्हें बधाई दी। होटल ज्वैल्स के तारा हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संवाद