नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने 15 मिनट में 12 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। प्राचार्य चमन लाल ने कहा कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास मन को शांत करने, तनाव और चिंताओं को कम करने में मदद करता है। इससे एकाग्रता और स्मृति में सुधार होगा और पढ़ाई अच्छी तरीके से कर सकेंगे। कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक देवेश और डिफेंस स्टडीज विभाग के सहायक प्राध्यापक भरत लाठर व दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। संवाद