निसिंग। अग्रवाल धर्मशाला में प्रधान पद के चुनाव के लिए रविवार को अग्रवाल समाज की बैठक हुई। जिसमें एडवोकेट सुरेश गोयल ने फिर से सुरेश सिंगला को प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सुरेश सिंगला को तीन वर्ष के लिए अग्रवाल धर्मशाला का प्रधान नियुक्त किया गया। सुरेश सिंंगला ने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला संबंधित कार्यों की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन करेंगे। सिंगला ने बताया कि धर्मशाला की कार्यकारिणी का गठन जल्द बैठक करके किया जाएगा। मौके पर आज की बैठक में अध्यक्षता समाजसेवी राजकुमार गोयल, चिमन लाल गोयल और प्रेम सिंगला ने की। इस मौके पर पूर्व मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन मुकेश गोयल, श्याम लाल गोयल, सुशील सिंगला, रमेश गोयल, मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल गोयल आदि मौजूद रहे।