फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में 600 विद्यार्थियों का होगा चयन, 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 की आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। पहले चरण की परीक्षा छह फरवरी को आयोजित होगी। इसके लिए प्रदेश के हर जिले एवं खंड में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नए सत्र के कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले प्रदेश से 600 विद्यार्थी चुने जाएंगे। जिन्हें जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तय किए केंद्र में ही रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुपर-100 योजना की शुरुआत की है। राज्य के गरीब परिवार और सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाले छात्र इसमें भाग ले सकते हैं। प्रदेश में 142 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 38202 विद्यार्थी पहले चरण की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

तो दूसरे चरण में लेंगे हिस्सा
पहला चरण पार करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से परिणाम जारी किया जाएगा। 15 मार्च को परिणाम जारी होने की संभावना है, जो बच्चे पास होंगे, वही दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा से पहले प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट की ओर से कोचिंग भी दी जाएगी। दूसरे चरण की टेस्ट और प्रक्रिया की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। 15 मई से विभाग की ओर से कक्षाएं शुरू करने की योजना है।
यह है शेड्यूल
- 31 जनवरी तक चली आवेदन प्रक्रिया
- 06 फरवरी को पहले चरण की परीक्षा होगी
- 15 मार्च को पहले चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा
- 09 अप्रैल को दूसरे चरण की परीक्षा होगी
- 07 मई को दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा
- 15 मई से विकल्प संस्थान में कक्षाएं शुरू होंगी
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ
- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे
- एईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी
- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें