मूनक। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन असंध के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में सुनील पंचाल को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई कार्यकारिणी में रोहताश वर्मा को सीनियर चेयरमैन तथा सोनिया बोहत को चेयरमैन नियुक्त किया गया। हिमांशु छाबड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान और कुलविंदर गाबा व दल सिंह मान को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्मल शर्मा को महासचिव, राहुल अत्री को सह सचिव, विजय गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा विशाल गोयल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार नितिन भारद्वाज को मीडिया प्रभारी तथा एमएल चौहान को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगठन के मार्गदर्शन के लिए ईश्वर दत्त, एसएस बावा और जसबीर राणा को संरक्षक बनाया गया। संवाद