फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिकों को सुझाए क्रोध नियंत्रण के उपाय

Wed, 29 Apr 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेते वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य। स्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-29 जिंदल सिटी में ब्रह्मा कुमारीज की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर कार्यशाला आयोजित हुई। गौरवपूर्ण वृद्धावस्था व सम्मानित जीवन अभियान के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। बतौर मुख्य वक्ता मुंबई से डॉ सचिन परब ने जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वृद्धजनों के सामने अकेलापन, तनाव, हार्ट अटैक, अनिद्रा, क्रोध की समस्याएं सामने आ रही हैं। व्यर्थ चिंतन, असुरक्षा की भावना, रिश्तों में विश्वास न होना, दिल की समस्या बढ़ रही है। व्यक्ति एक-दूसरे व्यक्ति को माफ नहीं करता, क्षमा का भाव नहीं रखता इसीलिए मन के ऊपर बोझ रहता है। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज, डॉ अनुपमा, सेवानिवृत्त कृष्णचंद्र रल्हन, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें