फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वैज्ञानिक विधि से गन्ना बीज होगा तैयार, बढ़ेगी पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने की विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण होगा बीज
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। किसान जिस पद्धति से गन्ने का बीज तैयार करते हैं, अब उस पुरानी पद्धति को बदलना होगा। क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार अब किसानों को स्वयं वैज्ञानिक तरीके से गन्ना बीज उगाना होगा। यह गुणवत्तापूर्ण बीज पैदा करके गन्ने की पैदावार डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है। जिसका सीधा फायदा किसानों को होगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की ओर से हरियाणा सहित देश के गन्ना उत्पादक राज्यों की चीनी मिलों, कृषि अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है।
गन्ने की प्रजातियों पर लगातार अनुसंधानिक कार्य चल रहा है, लेकिन पैदावार में अच्छे और गुणवत्तापूर्ण बीज का न होना आड़े आ रही है। इसके पीछे गन्ना बीज की पुरानी पद्धति बड़ी बाधक बनकर सामने आई है। क्योंकि किसानों के पास जो गन्ना प्रजातियां हैं, उनके बीज तो पुराने हो चुके हैं, साथ ही उनमें बदलाव नहीं हो पा रहा है। अब तक किसान गन्ना बीज के लिए उसी गन्ने के खेत में कुछ गन्ना छोड़ देते हैं। जिसके कारण वही गन्ना साल दर साल उन्हीं खेतों में बोया जाता है। जिसमें कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं, कीट उत्पन्न हो जाते हैं, वह उसी बीज के साथ खेत या गन्ने में बने रहते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान करनाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके पांडेय बताते हैं कि इससे गन्ना की पैदावार घटती जाती है और रोग बढ़ते जाते हैं। यदि किसान गन्ने का बीज खुद ही तैयार करें तो गन्ने की उपज डेढ़ गुना तक बढ़ सकती है। गन्ने की बिजाई अब अक्तूबर में की जाएगी, इसलिए अभी से किसानों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

किस तरह तैयार करें गन्ने का बीज
- बीज के लिए खेत में गन्ने की अलग से बुवाई करनी चाहिए।
- गन्ना बीज अधिक दिनों तक का नहीं होना चाहिए।
- बीज के लिए गन्ने की पत्तियों की छिलाई हाथ से की जानी चाहिए।
- बीज के लिए गन्ने की छिलाई ऊपर तक की जानी चाहिए।
- गन्ने का ऊपरी हिस्सा बीज के लिए सर्वाधिक अच्छा होता है।
- खेत में किसी कारण गिरे हुए गन्ना का बीज नहीं बनाना चाहिए।
- बीज वाले गन्ने की जड़ें निकली नहीं होनी चाहिए।
- बीज के लिए गन्ने की जड़ो पर मिट्टी चढ़ाते रहना चाहिए।
- बीज वाले गन्ने की बंधाई करते रहना चाहिए, ताकि गिरे नहीं।
- जितना स्वस्थ बीज होगा, खेत में उतना ही गन्ना होगा। इसलिए किसानों को गन्ना बीज तैयार करने की पुरानी पद्धति को बदलकर बताए गए तरीकों से गुणवत्तापूर्ण स्वस्थ बीज पैदा करना चाहिए। सिर्फ स्वस्थ बीज बोने से ही गन्ने की पैदावार डेढ़ गुना बढ़ जाएगी। गन्ने में बीमारियां भी नहीं लगेंगी, जिससे चीनी का उत्पादन बेहतर रहेगा।
- डॉ. एसके पांडेय, वरिष्ठ वैज्ञानिक क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें