करनाल। मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल का नया पिराई सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। इस बार मिल ने 50 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा है। गन्ना किसानों को मिल में गन्ना लाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली शुरू की गई है। टोकन पर अंकित शेड्यूल के आधार पर गन्ना लेकर मिल में आ सकते हैं। मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि मंगलवार को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ बॉयलर पूजन व हवन हुआ। मिल में स्टीम ब्लोइंग का कार्य 20 नवंबर को होगा। मास्टर ट्रायल 21 को सुबह 6 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सीजन में कराई गई बॉन्डिंग में मुख्यतः सीओ-238, सीओ-239, सीओएच-160, सीओ-118, सीओ-15023, सीओ-89003 अगेती किस्में व सीओ-119, सीओ-5011, सीओ-13035 मध्यम किस्में उपलब्ध हैं। ब्यूरो