फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: केरल और राजस्थान में प्रकृति का अध्ययन करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समुद्री व पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के लिए जाएंगे पीएमश्री स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के पीएमश्री राजकीय स्कूल भ्रमण योजना के अंतर्गत नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रकृति के अध्ययन और अनुभव का विशेष अवसर प्राप्त होगा। इस योजना के तहत प्रदेश के 3440 विद्यार्थी मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी, केरल और राजस्थान के जैसलमेर जैसे प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और प्रकृति की विविधता का आनंद उठाएंगे।

नेचर स्टडी कैंप 23 अक्तूबर से शुरू होगा। जिसमें वे पेड़-पौधे, पहाड़, समुद्र, जंगल, झरने, मरूस्थल और वन्य जीवों के बारे में अध्ययन करेंगे। इस दौरान उन्हें विभिन्न रोमांचक गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, तैराकी, घुड़ सवार और ऊंट की सवारी आदि का भी अनुभव मिलेगा। इन सभी गतिविधियों की निगरानी विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जैसलमेर का भ्रमण तीन बैच में होगा। पहला बैच 05 से 11 नवंबर तक, दूसरा बैच 12 से 16 नवंबर व तीसरी बैच इससे अगले सप्ताह में जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से प्रदेश के 124 पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों को समुद्री और पर्वतीय क्षेत्रों का भ्रमण कराने की योजना है। इसी के तहत अलग-अलग जगहों पर विद्यार्थी शिविर लगाने जा रहे हैं। अलग-अलग शिविरों में विद्यार्थियों को एडवेंचर के साथ नेचर स्टडी करने का अवसर मिलेगा। शिविर के लिए भारत के छह राज्य केरला, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, हिमालय दार्जलिंग, अरावली हरियाणा और राजस्थान का चयन किया गया है। जहां से 10 समूह में विद्यार्थी जाएंगे। प्रत्येक बैच में 124 विद्यार्थी लिए जाएंगे।

शिविर के लिए पंजीकरण जरूरी
समग्र शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत प्रत्येक पीएमश्री स्कूल से कम से कम 10 विद्यार्थी और एक पुरुष व महिला शिक्षक का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है और यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रदेश के सभी पीएमश्री स्कूलों में इस संदर्भ में सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


सरकार करेगी पूरा खर्च
शिविर के दौरान विद्यार्थी वहीं टैंट या अन्य जगहों पर रहेंगे। उनके रहने व खाने की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी। नई दिल्ली से आना-जाना विद्यार्थी रेल द्वारा करेंगे। इसका खर्च विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। जबकि दिल्ली से स्कूल तक आने जाने का खर्च साधारण बस द्वारा होगा। इसका खर्च पीएमश्री स्कूलों के फंड से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें