गांव चिड़ाव के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को जागरुक करते पुलिस अधिकारी। स्वयं
करनाल। सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस की टीम ने बुधवार को चिड़ाव गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, ट्रैफिक संकेतों की जानकारी और हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य वनीता शर्मा और दून स्कूल के चेयरमैन जसकरन सिंह व प्रधानाचार्य स्वर्णजीत कौर भी मौजूद रहे। संवाद