निसिंग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से असंध के अग्निशमन विभाग से फायरमैन रिशीकांत कौशिक, अनिल, कृष्ण डीईओ व निसिंग फायर ब्रिगेड टीम से सतीश व गुरप्रीत ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा पर जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया और छात्रों को आग लगने की स्थिति में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह संधू ने अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औद्योगिक संस्थानों में सुरक्षा प्रशिक्षण न केवल आवश्यक है, बल्कि जीवन रक्षक भी हो सकता है। इस तरह के कार्यक्रम आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों में अत्यंत उपयोगी हैं, जहां विद्यार्थियों को कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिलती है। विद्यार्थियों ने अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करके स्वयं अभ्यास किया और छात्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने की कला सीखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जसविंद्र सिंह संधू ने की। इस मौके पर बलवान सिंह, पुष्पा रानी, सूबे सिंह ,जसमेर मान, सुरेंद्र,रविंदर, कुलदीप, संजीव सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद