विजेताओं के साथ प्राचार्या व अन्य। संस्थान
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित हुए विद्यार्थी स्वागत समारोह में मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. करुणा रहीं। इस दौरान रैंप वॉक, खेल, समूह नृत्य, एकल नृत्य गायन व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। जिसमें बीकॉम में पार्थ मिस्टर तो दृष्टि मिस फ्रेशर चुने गए। मिस ब्यूटीफुल भव्या और मिस्टर हैंडसम भरत चुने गए। वहीं, बीबीए में पूजा मिस फ्रेशर चुनी गई। वहीं, सचिन मिस्टर फ्रेशर बने। मिस्टर हैंडसम मनप्रीत सिंह को चुना गया। मिस ब्यूटीफुल का खिताब भूमिका को दिया गया। इस दौरान डॉ. अनीता, डॉ. एमएल सिंगला, डॉ. विजय चावला, डॉ. अनिल, डॉ. राखी, प्रो. गौरव बरेजा, सनोवर, हिना आदि उपस्थित रहे। संवाद