फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आठ विधाओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म महाविद्यालय की ओर से वार्षिक प्रतिभा अन्वेषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। यह आयोजन कॉलेज प्राचार्य डाॅ. राजेंद्र सिहं व सांस्कृतिक गतिविधियों के डीन डाॅ. विजय शर्मा और सह डीन डॉ. सोनिका सेठी की देख-रेख में हुआ। यह कार्यक्रम युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. विवेक चावला के दिशा निर्देश के अनुसार हुआ। इसमें निर्धारित आठ विधाओं का मंचन करवाया गया।
विज्ञापन

प्रतिभा प्रदर्शन के दूसरे दिन संगीत वाद्ययंत्र, गायन और मोनो एक्टिंग और मिमिक्री, नृत्य विधा का मंचन किया गया। संगीत वाद्ययंत्र में तबला, ढोलक, ड्रम और गिटार पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी । गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी व हरियाणवी भाषा में अपने मधुर स्वरों से समा बांधा। मोनो एक्टिंग में सामाजिक कुरीतियां जैसे कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, जैसे विषयों को कला के माध्यम से अवगत कराया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राजस्थान का घूमर, हरियाणा का हरियाणवी, कंटेंपरेरी बॉलीवुड ,लावणी और भरतनाट्यम जैसे विभिन्न नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति द्वारा अनेकता में एकता का परिचय दिया। डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता कॉलेज में हर सत्र में की जाती है जिसे युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के सौजन्य से आयोजित किया जाता है । कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. लीना, डॉ. पंकज, डॉ. छवि, डॉ. जयदीप आदि ने निभाई। संगीत वाद्ययंत्र में प्रथम स्थान पर माणिक शुक्ला, गायन में युवराज, नृत्य में यतिन, मोनो एक्टिंग एवं मिमिक्री में आकाश, प्रश्नोत्तरी में लवप्रीत कौर, पेंटिंग में कौशल, भाषण में चारु विज रहे और कविता पाठ प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें