फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवा ग्राम पंचायत में छात्रों ने उठाए गांव के मुद्दे

Mon, 02 Feb 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। कमीशनरी स्तर की युवा ग्राम पंचायत में किसी छात्र ने चौकीदार बन मुनादी तो कई ने मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं पर तीखी बहस की। गांव ब्याना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सभा में विद्यार्थियों ने गांव की स्वच्छता, स्कूल शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक न्याय, महिला समानता-सशक्तिकरण और समाज सुधार जैसे मुद्दों को उठाया। सरपंच ने मोबाइल का कम उपयोग, कन्या भ्रूणहत्या, दहेज प्रथा उन्मूलन, फसल अवशेष न जलाने व स्वच्छता की शपथ दिलाई। उप-जिला शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी मुख्य अतिथि रहे। डाइट शाहपुर से सुनीता राणा, डॉ. बृजेश वत्स, जिला परिषद सदस्य सचिन बुढ़नपुर, सरपंच अंजू रानी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें