फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैसाखी पर विद्यार्थियों ने दी भांगड़ा और गिद्दे की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर 9 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगी पोशाकें पहनकर आई बैसाखी मुक गई कनका दी राखी जट्टा आई बैसाखी... जैसे कई गानों पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य करके सब का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अध्यापिका अंजना पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बैसाखी का पर्व फसल के मौसम के आगमन का स्वागत करने के लिए समर्पित है। जिस पर जगह-जगह मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने से बच्चों में संस्कृति के प्रति जागरूकता का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सबको मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें