फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी देंगे मूल्यांकन परीक्षा, पोर्टल पर अपलोड होंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- निदेशालय ने जारी की डेटशीट, पांच से 12 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं
विज्ञापन


- करनाल जिले के 779 राजकीय स्कूलों के 75 हजार विद्यार्थी परीक्षा में लेंगे हिस्सा



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा (सेट) आयोजित की जाएगी। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। पांच अगस्त से परीक्षाएं शुरू होंगी और 12 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

सेट परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड जिला शिक्षा अधिकारी व विद्यालय मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षाओं के आयोजन के बाद विद्यार्थियों के अंक अवसर एप/पोर्टल पर अपलोड करने का जिम्मा विद्यालय मुखिया या प्रभारी का होगा।
विज्ञापन


करनाल जिले में 779 राजकीय विद्यालय हैं, जहां कक्षा छठी से 12वीं तक के करीब 75 हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी पांच से लेकर 12 अगस्त तक विभिन्न विषयों की परीक्षाएं देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने विद्यार्थियों से अपनी कमियों को दूर कर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को जिस विषय में संकोच हो, वह अपने शिक्षक से पूछ कर अपने संदेह दूर करें।



ऐसे चलेंगी मूल्यांकन परीक्षाएं

- कक्षा छठी : 05 अगस्त को अंग्रेजी व संस्कृति, 06 को सोशल साइंस, 08 को गणित, 09 को विज्ञान और 12 अगस्त को हिंदी, ड्राॅइंग/होम साइंस/म्यूजिक की परीक्षा होगी।

- कक्षा सातवीं : 05 अगस्त को विज्ञान व ड्राॅइंग/होम साइंस/म्यूजिक, 06 को अंग्रेजी, 08 को सोशल साइंस, 09 को गणित और 12 अगस्त को हिंदी व संस्कृत की परीक्षा होगी।

- कक्षा आठवीं : 05 अगस्त को सोशल साइंस, 06 को विज्ञान, 08 को हिंदी व संस्कृत, 09 को अंग्रेजी व ड्राइंग/होम साइंस/म्यूजिक, 12 को गणित की परीक्षा होगी।

- कक्षा नौवीं : 05 अगस्त को विज्ञान, 06 को सामाजिक विज्ञान, 08 को ड्राइंग/होम साइंस/म्यूजिक व हिंदी, 09 को अंग्रेजी और 12 अगस्त को गणित की परीक्षा होगी।

- कक्षा 10वीं : 05 को हिंदी व संस्कृत/उर्दू/ड्राइंग/पंजाबी, 06 को सामाजिक विज्ञान, 08 को गणित, 09 को विज्ञान व 12 अगस्त को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।

- कक्षा 11वीं : 05 अगस्त को इतिहास/फिजिक्स/अकाउंट, हिंदी, 06 को समाजशास्त्र/ बिजनेस स्टडी/ केमेस्ट्री व कंप्यूटर साइंस/जियोग्राफी, 08 को अंग्रेजी व फाइन आर्ट्स, 09 को इकोनॉमिक्स/होम साइंस व संस्कृत/पंजाबी, 12 अगस्त को गणित/बायोलॉजी/पॉलिटिकल साइंस/पब्लिक एड व एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।

- कक्षा 12वीं : 05 को समाजशास्त्र/बिजनेस स्टडी/केमेस्ट्री, 06 को अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और होम साइंस, 08 को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, एनएसक्यूएफ, 09 को संस्कृत, फिजिकल एजूकेशन और हिंदी, 12 को इतिहास, फिजिक्स, एकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस और भूगोल की परीक्षा होगी।
विज्ञापन






विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी हो गई है। स्कूल प्रबंधकों को समय रहते तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। पांच अगस्त से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके अंक भी अवसर एप या पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें