फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर लहरियों पर विद्यार्थियों ने धमाल मचाया

Sat, 22 Feb 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। विवेकानंद विद्या निकेतन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ सहपाठियों को टाइटल व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यार्थियों ने संगीत की सुर लहरियाें पर थिरकते हुए खूब धमाल किया। बोर्ड परीक्षाओं को बाद स्कूल से विदा होकर जाने वाले वरिष्ठ विद्यार्थियों ने निकेतन में बिताए गए स्कूली जीवन के अनुभव साझा किए। निकेतन चेयरमैन महेंद्र श्योकंद व प्रिंसीपल विजय गौड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे चलकर एक अच्छे नागरिक के गुण धारण करते हुए समाज के नव निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की नसीहत दी। गुरप्रीत कौर, प्रीती, आरजू, रोजी, सचिन, महक, मन्नु, जसकरण, मनदीप, करण सहगल, वैशाली आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। ओमकेश, रेखा, मनन, अमन, मंजीत, कीर्ति, जसकरण, वैशाली आदि छात्र छात्राएं विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ विद्यार्थियों के खिताब से नवाजे गए। शिक्षक सुरेश शास्त्री, मोनिका भाटिया, सुशील कुमार, बलविन्द्र, प्रीतम राणा, अजय कुमार, सोहन लाल, राजेश शर्मा व विनय आदि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन व संचालन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें