उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए
मूनक। गगसीना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी डॉ. मेहर सिंह संधू ने अपने पिता की याद में जय सिंह पुरस्कार वितरित किए। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये प्रदान किए। विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुति दीं। प्रधानाचार्य दलबीर सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। मुख्य अतिथि आईडीबीआई बैंक के एमडी राकेश शर्मा रहे। एक्सईएन रिटायर्ड शमशेर सिंह, सागर संधू, पूर्व सरपंच, जगरूप संधू, बीईओ घरौंडा वीना कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद