फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर छात्रों ने दी प्रस्तुति

Mon, 23 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
छात्राओ को सम्मानित करते मुख्यअति​थि। संस्थान
विज्ञापन
घरौंडा। महर्षि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव रविवार को आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता और बीईओ वीना ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस वर्ष वार्षिक उत्सव का विषय एक भारत श्रेष्ठ भारत रखा गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारत के विभिन्न राज्यों की आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक जीवनशैली को मंच पर प्रस्तुत किया। इसमें विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा, खान-पान, रहन-सहन, लोकनृत्य और लोककलाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसने विविधता में एकता का संदेश दिया। विद्यालय अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी, उपाध्यक्ष नीतू त्यागी, एमडी नितिन शर्मा व प्राचार्य जतिंद्र कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें