फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्थापना दिवस पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Wed, 26 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
विज्ञापन
मूनक। आर्य कन्या गुरुकुल पाढ़ा में मंगलवार को 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अनेक मॉडल बनाए। इसमें मुख्य अतिथि असंध मंडी के चेयरमैन प्रवीन राणा, सरपंच अजय गांव भांबरहेड़ी रहे। गुरुकुल प्रधान सुभाष साध ने कहा कि उनके गुरुकुल की लड़कियों ने अच्छे अंक लेकर जिले में नाम रोशन किया है। उनकी खो-खो की टीम ने भी जिले में स्थान प्राप्त किया। हमें लड़के-लड़कियों में भेदभाव नहीं समझना चाहिए। सरपंच दीपक, जय सिंह पाढा़, मेहर सिंह जुंडला, धर्मबीर पाढा, प्रबंधक कर्मबीर, धर्म सिंह भांबरहेड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें