फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विनय के सोनीपत कॉलेज से श्रद्धांजलि देने पहुंचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके कॉलेज के विद्यार्थी भी पहुंचे। श्रद्धांजलि देने के लिए सोनीपत की एसआरएम यूनिवर्सिटी का विशेष दस्ता आया। करीब 40 छात्र करनाल में उनके घर पहुंचे। पंक्तिबद्ध होकर सभी ने गली से उनके घर में प्रवेश किया। आगे-आगे दो एनसीसी कैडेट्स भी थे। जिनके हाथों में विनय नरवाल की स्कैच पर आधारित फोटोफ्रेम था। जिसे उन्होंने परिवार को भेंट किया। इसके बाद पुष्प चक्र अर्पित करके सभी ने दिवंगत लेफ्टिनेंट को नमन किया। सभी छात्रों ने विनय के पिता राजेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। छात्र जिस चित्र को साथ लेकर आए थे, उसी पर पुष्प अर्पित कर उन्होंने विनय को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ शिक्षक भी थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें