मधुबन। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए कई पदक अपने नाम किए। किंडरगार्टन के बच्चों के लिए गुब्बारे फोड़ने, गुब्बारा संतुलन दौड़, चम्मच में नींबू दौड़, सैक एंड रन चैलेंज, पिक एंड ड्रॉप बॉल रेस का आयोजन हुआ। अन्य प्रमुख आकर्षणों में खरगोश दौड़, टोपी और चश्मे की दौड़, जोड़ी दौड़ आदि शामिल रहे। कक्षा तीसरी से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद और लंबी कूद का आयोजन हुआ। ये प्रतियोगिता प्रत्येक कक्षा के लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। संवाद