107....रक्तदाता का होसला बढाते भाजपा नेता कवींद्र राणा। प्रवक्ता
करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और छात्रों का इस तरह से आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है। मुख्य अतिथि कवींद्र राणा ने भी रक्तदाताओं की सराहना की। सेवा पखवाड़ा के तहत संस्थान में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशा मुक्ति से जुड़े जागरूकता अभियानों का भी आयोजन किया जा चुका है। संवाद