असंध। गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर रविवार को जीवन चानन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पंजाबी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम पंजाबी विभाग अध्यक्ष डॉ. सिमरत पाल की देखरेख में हुआ। इसमें प्रतिभागी छात्राओं ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान, त्याग और आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का प्रतीक है, जिसे युवा पीढ़ी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। डॉ. रेखा बंसल, निदेशक रमेश बतरा, महासचिव सुशील गर्ग, डॉ. हेमलता शर्मा, केडी शर्मा, सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद