फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कॉलेज के बाहर छात्र से छीन ली चेन, मोबाइल भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

दयाल सिंह कॉलेज के छात्र गंगाटेहड़ी गांव निवासी आयुष पर शुक्रवार को 10 लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कॉलेज से बाहर निकलते ही युवकों ने उसे घेर लिया। डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसका आईफोन तोड़ दिया। गले से सोने की चेन भी छीन ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आयुष ने बताया कि उसने दो युवक ऐंचला निवासी आदित्य और खेड़ी नरू निवासी शुभम की पहचान की है। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हुई है, जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें