करनाल। राजकीय कन्या महाविद्यालय में वीरवार को अंगदान जागरूक सप्ताह का विधिवत समापन किया गया। विभिन्न कॉलेजों के छात्र व अध्यापकों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। ऑर्गन डोनेशन मोहन फाउंडेशन से एंबेसडर डॉ. नीना ने बताया कि मरने के बाद हम अपने अंगों का दान कर सकते हैं। उन्होंने टोल फ्री नंबर 18001037100 साझा किया। ज्ञान भारती कॉलेज आफ एजुकेशन इंद्री, आरएल कॉलेज ऑफ एजूकेशन दरड़, गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजुकेशन काल्डी जागीर, गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, गुरु हरकृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन राहत खाना आदि मौजूद रहे। संवाद