फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की छात्र संख्या घटी, पहली कक्षा में सबसे कम दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। दो साल की बढ़त के बाद इस बार से फिर राजकीय स्कूलों की छात्र संख्या घटने लगी है। जिले के राजकीय स्कूलों में गत वर्ष के मुकाबले इस बार 8867 दाखिले कम हुए हैं। दाखिलों के मामले में अब तक प्रदेश में चौथे पायदान पर रहने वाला करनाल खिसक कर पांचवें नंबर पर आ गया है।
सबसे कम दाखिले पहली कक्षा में हुए हैं। वर्ष 2021-22 में जहां 11914 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, वहीं इस बार पहली कक्षा में 8074 एडमिशन ही हो पाए हैं। अच्छी बात यह है कि 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में हो रहे सुधार के कारण इस बार 12वीं कक्षा में पिछले साल के मुकाबले 1512 विद्यार्थी बढ़े हैं। वहीं 10वीं के कमजोर परिणाम के कारण 2429 विद्यार्थी घटे हैं। एमआईएस पोर्टल पर दर्ज दाखिला रिकॉर्ड के अनुसार सर्वाधिक दाखिलों के मामले में करनाल और कैथल को छोड़कर जीटी बेल्ट रोड का कोई भी जिला टॉप-10 में शामिल नहीं है। करनाल पांचवें तो कैथल 10वें पायदान पर है।
विज्ञापन

महज तीन कक्षाओं में ही बढ़ी छात्र संख्या
करनाल में केवल तीन कक्षाओं में ही छात्र संख्या बढ़ी है। सातवीं में पिछले साल के मुकाबले 1665, नौवीं में 403 और 12वीं में 1512 दाखिले ज्यादा हुए हैं। अन्य सभी कक्षाओं में छात्र संख्या घटी ही है। सबसे कम कक्षा छठी में 138 दाखिले हुए हैं। वहीं सबसे ज्यादा 3840 का अंतर पहली कक्षा में आया है।
जीटी रोड बेल्ट के कैथल में घटे सर्वाधिक विद्यार्थी
जीटी रोड बेल्ट में प्रदेश में 10वें स्थान पर रहने वाले कैथल में सर्वाधिक 9803 छात्र संख्या घटी है। दूसरे नंबर पर करनाल है। पानीपत में सबसे कम 1904 छात्र संख्या पिछले साल के मुकाबले कम हुई है। जबकि नए एडमिशन के मामले में 82711 विद्यार्थियों के साथ जीटी बेल्ट में अंबाला और प्रदेश में चरखीदादरी महज 36548 विद्यार्थियों के साथ पीछे है। सर्वाधिक 235666 दाखिले नूंह में हुए हैं।
विज्ञापन

किस जिले की क्या है स्थिति
रैंक जिला वर्ष 2021-22 2022-23 अंतर
05वां करनाल 147606 138739 8867
10वां कैथल 123959 114157 9803
12वां पानीपत 113568 111664 1904
13वां यमुनानगर 111337 108271 3066
15वां कुरुक्षेत्र 92332 87056 5276
16वां अंबाला 87900 82711 5189
करनाल : किस कक्षा में गत वर्ष से कितना है छात्र संख्या में अंतर
कक्षा 2021-22 2022-23 अंतर
पहली 11914 8074 3840
दूसरी 13263 12748 515
तीसरी 13589 12929 660
चौथी 13559 13033 526
पांचवीं 13477 13244 233
छठी 13293 13155 138
सातवीं 11335 13003 1665(+)
आठवीं 12262 10816 1446
नौवीं 12753 13156 403(+)
10वीं 12847 10418 2429
11वीं 11443 8780 2663
12वीं 7871 9383 1512(+)
कुल 147606 138739 8867
स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया बंद हो चुकी है। इस बार गत वर्ष के मुकाबले जिले में 8867 दाखिले कम हुए हैं। शिक्षा स्तर में काफी सुधार आया है। प्रदेश में करनाल पांचवें नंबर पर है।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें