कुंजपुरा (करनाल)। नलवी खुर्द गांव के पास एक गुरुकुल में दो सप्ताह पूर्व शिक्षा ग्रहण करने आया एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुरुकुल के आचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी। आचार्य संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नलवी खुर्द के पास बाबा रामदास कुटिया गुरुकुल है। जिसमें बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। करीब 15 दिन पूर्व 12 साल का लक्ष्य शिक्षा ग्रहण करने आया था। जो गांव दुधली, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आचार्य ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को दोपहर के समय लक्ष्य किसी को बिना बताए कहीं चला गया। संवाद