फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बढ़ाई सख्ती, असंध के हर स्कूल वाहन की 15 दिनों में होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- घरौंडा के बाद अब असंध एसडीएम ने गठित की कमेटी, खंड शिक्षा अधिकारी को बनाया नोडल अधिकारी, 26 बिंदुओं पर जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। घरौंडा के बाद अब असंध में स्कूल बसों की जांच को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। आगामी 15 दिनों में क्षेत्र के सभी स्कूलों की एक-एक बस की जांच की जाएगी। टीम 27 बिंदुओं पर जांच करेगी, इस दौरान बसों में कोई खामी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीरवार को एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने बसों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। खंड शिक्षा अधिकारी को कमेटी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्कूल बसों में खामियां, ढीली जांच और स्कूल संचालकों की लापरवाही को लेकर अमर उजाला 12 अप्रैल से लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है। इस पर कई अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पिछले दिनों घरौंडा में जांच टीम गठित हुई, अब असंध के एसडीएम ने नए सिरे से टीम का गठन करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समय सीमा भी निर्धारित की है कि आगामी 15 दिनों में सभी बसों की गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कमेटी की उन्होंने अपने कार्यालय में बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि सभी निजी स्कूल संचालक हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अनुसार ही अपने स्कूल में वाहनों का प्रयोग करें ताकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। इसके अलावा किसी भी अवैध वाहन का प्रयोग न किया जाए।
उन्होंने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत असंध हलके में सभी निजी स्कूल वाहनों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जाएं व उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक में डीएसपी असंध परमजीत सामोता, हरियाणा रोडवेज असंध के डिप्टी इंस्पेक्टर शेरसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी असंध बलजीत सिंह तथा आरटीए कार्यालय असंध के प्रतिनिधि के तौर पर सुरेंद्र सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

वाहनों और चालकों की सूची जमा कराएंगे स्कूल
बैठक में एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी असंध बलजीत सिंह को इस कमेटी की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय असंध उपमंडल के प्रतिनिधि के तौर पर लाइसेंस लिपिक बलविंदर इस कमेटी के सदस्य होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी असंध को निर्देश दिए कि वे सभी निजी स्कूलों से उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी वाहनों तथा उनके ड्राइवरों की सूची लेकर चेकिंग की योजना बनाएं।
विज्ञापन


कंडम वाहन होंगे इंपाउंड
एसडीएम असंध ने कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी स्कूल परिसर में बच्चों को लाने व ले जाने में प्रयोग किया जाने वाला ऐसा कोई भी वाहन पाया जाता है जो सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मानदंडों को पूरा न करता हो, तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई करें। उन्होंने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए कि वे बच्चों को लाने व ले जाने में जो भी वाहन प्रयोग कर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी असंध व स्कूल वाहन जांच कमेटी को दें। कंडम वाहनों को इंपाउंड कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें