करनाल। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में सख्ती बढ़ाई गई है। जीआरपी और आरपीएफ की ओर से नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान काटा जाएगा। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुरिंदर के अनुसार, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होता था। अब जो भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा पाया जाएगा, उसका तुरंत चालान किया जाएगा। स्टेशन परिसर में पहले से ही दो निर्धारित पार्किंग मौजूद हैं। जिनमें निर्धारित शुल्क देकर यात्री अपने वाहनों को वहां पर खड़ा कर सकते हैं। जिसमें कार, बाइक और साइकिल को खड़ा किया जा सकता है। ब्यूरो