नीलोखेड़ी। विजयदशमी पर वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से पराली न जलाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। खंड एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि पराली व फसल अवशेष जलाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो किसान इन निर्देशों का उल्लंघन करेगा उन पर दो एकड़ भूमि प्रति घटना तक पांच हजार रुपये, पांच एकड़ भूमि पर प्रति घटना तक 10 हजार और पांच एकड़ भूमि से अधिक होने पर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।एफआईआर और मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल रिकॉर्ड में रेड एंट्री की जाएगी। डीएसपी महाबीर सिंह, कृषि उपनिदेशक वजीर सिंह, बीडीपीओ आशुतोष और सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद