नुक्कड़ नाटक से किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
नीलोखेड़ी। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान हर गली हर मोहल्ला हर मकान स्वच्छ हरियाणा की पहचान के अंतर्गत राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गोल मार्केट नीलोखेड़ी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के जरिये लोगों को स्वच्छता और खुले में कचरा न फेकने के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में स्वच्छता ताऊ भी मौजूद रहा है। नपा प्रशासन ने लोगों से अपील की कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में नगरपालिका का सहयोग करें। पार्षद भूपेश जुनेजा, कृष्ण कुमार कुकरेजा, नीता देवी, दिनेश कुमार, सफाई इंचार्ज राजबीर आदि मौजूद रहे। संवाद