एसटीपी का निरीक्षण करते विधायक जगमोहन आनंद। प्रवक्ता
करनाल। काछवा गांव में लगभग साढ़े छह करोड़ की लागत से बने एसटीपी को 40 बीएचपी की मोटर से अपग्रेड कर रायफार्म और रणबीर नगर से जोड़ा जाएगा। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शुक्रवार को गांव काछवा में एसटीपी का निरीक्षण करते हुए कहा कि इससे सीवरेज जल की बेहतर शुद्धीकरण क्षमता सुनिश्चित होगी। इस प्लांट से शुद्ध किया गया पानी खेती कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। इससे गांववासियों को गंदगी, जलभराव व स्वच्छता संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने गांव में कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार, पूर्व सरपंच बिट्टू, मंडल महामंत्री बंसीलाल कलामपुरा, जोगेंद्र प्रधान, गुरमीत बाजीगर, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो