फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरोपी महिला से चोरी के जेवरात बरामद

Sat, 11 Nov 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-सात स्थित कोठी से जेवरात चोरी करने वाली आरोपी नौकरानी से पुलिस ने रिमांड के दौरान जेवरात बरामद किए। पुलिस ने आरोपी नौकरानी का तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
पुलिस ने बताया कि सात नवंबर को आरोपी अनीता को तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी महिला से डायमंड के दो कड़े और सोने की राधा कृष्ण मूर्ति बरामद की गई। आरोपी अनीता की निशानदेही पर नौ नवंबर को आरोपी जयवीर निवासी बीयापुर थाना सदर जिला सोनीपत को उत्तम नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जयवीर महिला आरोपी के साथ पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में था। उसके कब्जे से भी सोने का एक मंगलसूत्र बरामद किया गया। दिल्ली के उत्तम नगर से आरोपी महिला वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद कोठी में कामकाज करने के लिए आई थी। सेक्टर-सात रॉयल लूथरा के मकान से नौकरानी जेवरात चोरी कर ले गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें